फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की मौत

Wed, 16 Dec 2015 12:10 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे दोनों की मौत हो गई। बछरावां थाना क्षेत्र में जीप की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां करन निवासी सुखराम (32) और राजाराम (30) एक भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। सोमवार रात नया पुरवा गांव में निमंत्रण खाने के बाद एक ही साइकिल से घर जा रहे थे।

लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर गुलूपुर के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार अरुण शुक्ला का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दो श्रमिकों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

बछरावां थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी संतोष कुमार (55) मौरंग का व्यवसाय करता था। देर शाम बाइक से बछरावां वापस जा रहा था।

लालगंज रोड पर नटवीर बाबा मंदिर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया।

लोग उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे, तभी उसने मौके पर दम तोड़ दिया। थानेदार एसपी उपाध्याय ने बताया कि जीप को कब्जे में ले लिया गया है, तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें