फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन घर राख, छह मवेशी जिंदा जले

Wed, 20 Apr 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
आग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डीह ब्लॉक क्षेत्र के पूरे राजा मजरे रोखा गांव में मंगलवार को आग लगने से तीन घर राख हो गये। आग की चपेट में आग छह मवेशी जिंदा जल गए। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर, बछरावां ब्लॉक क्षेत्र में आग लगने से घर का सामान राख हो गया।
विज्ञापन


पूरे राजा मजरे रोखा गांव में किसी ने घूरे में कूड़े के साथ आग फेंक दी। इससे पड़ोस के श्रीपाल के घर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोसी दुखछोर, रामसुमेर के घर भी आग से जल गए।

रामसुमेर के छप्पर के नीचे बंधी एक भैंस, पांच बकरियां आग में जल गई। सूचना पर सलोन से दमकल कर्मियों ने पहुंच कर आग बुझाई। आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। राजस्व निरीक्षक अर्जुन सिह, लेखपाल राघवेंद्र सिह ने क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन


उधर, बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के कन्नावां गांव निवासी श्रीराम घर में सोमवार रात आग लगने से 30 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग में अनाज, छह हजार रुपये, कपड़े जले हैं। क्षेत्रीय लेखपाल तेज बहादुर यादव ने मौके पर जाकर क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें