फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पर बोरे की कमी तो कहीं रखने का इंतजाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में खोले गए धान खरीद केंद्रों पर कहीं बोरे नहीं है, तो कहीं पर रखने के इंतजाम नहीं है। खरीद केंद्रों पर केवल लाल धान की खरीद होती है। इस वजह से किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पटेरवा क्रय केंद्र पर तो ऊंचाहार-सलोन मार्ग के किनारे खुले में धान की बोरियां लगी हुई है। धान खरीद के लिए ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में छह धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। इनमें खाद्य निगम ऊंचाहार, पीसीएफ ऊंचाहार, सहकारी संघ अरखा, सहकारी समिति रामसंडा, पीसीएफ पटेरवा और नवाबगंज समिति शामिल हैं।
ऊंचाहार तहसील में कुल एक लाख 15 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अब तक तकरीबन 67 हजार क्विंटल ही खरीद हो पाई है। कम खरीद होने के पीछे कई तकनीकी कारण भी है।
विज्ञापन

नगर के पीसीएफ क्रय केंद्र पर धान बेंचने आए क्षेत्र के पूरे खूबचंद के किसान रमाकांत ने बताया कि आज उनका 40 क्विंटल धान खरीदा गया है, लेकिन उनके गांव के कई किसानों के पास सफेद धान हैं, जो सरकारी मानक के अनुरूप नहीं है।
इसके चलते किसान केंद्र पर धान नहीं ला रहे है। यही बात खाद्य निगम केंद्र पर धान बेंचने आए शुकुरुल्लापुर गांव किसान रामनिहोर मिश्र ने बताई। नगर के पीसीएफ केंद्र पर बुधवार को 183 क्विंटल धान की खरीद की गई।
जबकि खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर कुल पांच किसानों से कुल 248 क्विंटल धान खरीद की गई है। खाद्य निगम के क्रय केंद्र को छोड़कर अन्य सभी केंद्रों पर बोरी न होने के कारण भी धान खरीद में अवरोध आ रहा है। खरीदे गए धान को रखने के लिए स्थान की भी समस्या अधिकतर केंद्रों पर है।
ऐसे में यदि मौसम का मिजाज बदला और बरसात हो गई तो धान का भीगना तय है। ऊंचाहार के विपणन निरीक्षक अंकित मिश्र ने बताया कि हर केंद्र पर धान की खरीद चालू है। प्रतिदिन खरीदे गए धान को ट्रक द्वारा भंडार गृह में भेजा जा रहा है, जहां जो समस्याएं सामने आती है उनका निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें