फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ का रिश्तेदार बताकर युवक ने 10 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे नोहर मजरे मतरौली गांव में हत्या के एक मामले में पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए दस हजार की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने खुद को सीओ का रिश्तेदार बताकर महिला से ठगी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

18 अक्तूूबर को कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी मानसिक रूप से बीमार दीपक सिंह उर्फ माना की उसके भाई ने गला रेतकर हत्या कर दी थी।
मामले में पुलिस ने क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। गांव निवासी जगरानी का आरोप है कि पुलिस हिरासत में लिए गए उसके बेटे को छुड़ाने के लिए पड़ोसी गांव के वंशपुर निवासी युवक ने उससे बात की। युवक ने स्वयं को डलमऊ सीओ का रिश्तेदार बताया।
महिला का आरोप है कि युवक उसके बेटे को छुड़ाने के नाम पर 10 हजार रुपये ले लिए। बाद में जब उसकी असलियत का पता चला तो उसने युवक से रुपये वापस मांगे। इस पर युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें