फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने दी वर्कशॉप ठप करने की धमकी

Tue, 02 Feb 2016 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज में वाह्य स्रोतों से तैनात श्रमिकों के शोषण का मामला गरमाता जा रहा है। श्रमिक तो पहले से ही आंदोलित थे, सोमवार को यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन भी उनके साथ लामबंद हो गए हैं।
विज्ञापन


यूनियन के पदाधिकारियों ने डीएम सूर्यपाल गंगवार को ज्ञापन सौंप कर श्रमिकों के साथ हो रही ज्यादती की शिकायत की। साथ ही समस्याओं का समाधान न होने पर वर्कशॉप का काम ठप करने की धमकी भी दी।

अध्यक्ष सूर्य प्रकाश त्रिपाठी व मंत्री संदीप मिश्र ने कहा कि रोडवेज की कार्यशाला में 20 नियमित और 20 वाह्य स्रोतों से रखे गए श्रमिक काम करते हैं। इन श्रमिकों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन


भुगतान में कटौती कर ली जाती है। समय पर पेमेंट नहीं होता। जिससे श्रमिकों का परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। आवाज उठाने पर श्रमिकों को निकाल दिया जाता है।

रामू सोनकर, अली हसन, अशोक पांडेय और राम सुमेर ने कहा कि उत्पीड़न के खिलाफ श्रमिकों ने आंदोलन छेड़ दिया है। इसके बावजूद उनकी परेशानियों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

पदाधिकारियों ने कहा कि यदि तीन दिन में श्रमिकों की मांगे पूरी न हुई तो 4 फरवरी को आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। मांगे पूरी होने तक यूनियन के पदाधिकारी एआरएम दफ्तर के सामने अनशन करेंगे। इस मौके पर यूनियन के अन्य सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें