इस दौरान विश्वशांति, मानव धर्म पालन और नशामुक्त समाज आदि का संदेश दिया गया।कलश यात्रा तिकोनिया पार्क से प्रारंभ होकर जेल रोड, आरडीए कांप्लेक्स, इंदिरा नगर, पावर हाउस, सीएमओ ऑफिस होते हुए यज्ञस्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।
सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने और बुराई से दूर रहने का संकल्प दिया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर पूरे विधिविधान से कलश स्थापना की गई। इस दौरान लोगों ने सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ में आहुति डाली।
इस मौके पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक बीबी सिंह, प्रेमा पांडेय समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
उधर, इंदिरा नगर में शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण लीला का कथावाचक भरत शुक्ला ने वर्णन किया।
कहा कि भगवान श्रीकृष्ण पृथ्वी पर बढ़ रहे अत्याचार को समाप्त करने के लिए अवतार लिया। बाल्यावस्था में कई बड़े असुरों का संहार किया। इस मौके पर कमला मिश्रा, राजेंद्र पांडेय, राजीव कमल शुक्ल आदि मौजूद रहे।
जवाहर विहार कॉलोनी में भागवत कथा में उमाकांत त्रिपाठी ने कथा श्रवण करने के महत्व के बारे में बताया। कहा कि कथा सुनने मात्र से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस मौके पर मयंक श्रीवास्तव, अतुल सिंह, अभिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।