फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पत्नी ने पति के सिर पर डंडा मारकर की थी हत्या

Tue, 28 Jul 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सलोन कोतवाली में पुलिस हिरासत मेें मृतक की आरोपी पत्नी
विज्ञापन
सलोन। झाड़ियों में दिनेश सिंह के शव मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पहले मौत को नशे से जोड़ा गया पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के बाद मृतक की पत्नी गीता देवी हत्या की आरोपी निकली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि शराब के नशे में विवाद होने पर गीता ने दिनेश के सिर पर लाठी से वार किया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। 13 जुलाई को सूची चौकी क्षेत्र के गौवा बाजार के पास एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान पूरे देवी बख्श इटारा निवासी दिनेश सिंह के रूप में हुई। शव के पास गांजा, चिलम और 100 रुपये नकद मिले। मृतक के भाई शंकर बख्श सिंह की तहरीर के अनुसार 10 जुलाई की रात दिनेश शराब के नशे में घर पहुंचा था और पत्नी गीता देवी से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर गीता ने लकड़ी के डंडे से दिनेश की पिटाई की थी। इसके बाद दिनेश घर से निकल गया और तीन दिन बाद उसका शव झाड़ियों में मिला। पुलिस ने तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
सोमवार को सलोन पुलिस ने आरोपी गीता देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद हुआ। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर गीता देवी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें