फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को किया याद

Tue, 28 Jul 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कांग्रेस के पदा​धिकारी
विज्ञापन
रायबरेली। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम साहब एक महान वैज्ञानिक थे, जिन्हें जनता के राष्ट्रपति के रूप में याद किया जाता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी व शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

साथ ही देश सेवा में किए गए उनके कार्यों को याद किया। इस अवसर पर विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, राजकुमार दीक्षित, एम. यू.फारूकी, सूर्यकुमार बाजपेई, आशीष द्विवेदी, शिवानंद मौर्या, आरके सिंह, मनोज तिवारी, दिनेश त्रिवेदी, मनोज तिवारी, छोटेलाल पासी, मो. अशरफ खान, सुनील कुमार, हरमिन्दर सिंह सलूजा, मनोज मिश्रा, रामकुमार पासवान, मो.शमीम, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्रेश शुक्ला, बाबूलाल यादव, राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें