फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मौलाना मुर्तजा की हत्या में प्रयुक्त असलहा व हथौड़ी बरामद

Tue, 06 Jan 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। मौलाना मुर्तजा हत्याकांड के दो आरोपियों पिता-पुत्र को सोमवार को पुलिस ने चार घंटे की रिमांड पर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त असलहा व हथौड़ी बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने रंजिश के चलते मौलाना की हत्या किए जाने की बात बताई। साथ ही वारदात में दो अन्य लोगों के शामिल होने की बात भी बताई। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नसीराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरी पाठक मजरे बिरनावां गांव निवासी मौलाना मुर्तजा (45) पुत्र मुस्तफा की 12 दिसंबर 2025 की हत्या कर दी गई थी। मुर्तजा के बेटे-बेटी ने भागकर जान बचाई थी। यह वारदात उस समय हुई थी, जब मौलाना बेटी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। यह घटना डीह सीएचसी के पास हुई थी। मृतक के चचेरे भाई अब्दुल हफीज ने गांव के ही अयूब, उसके बेटे नईम, जब्बार, जुबैर, रफीक आदि के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले मौलाना पर असलहे से फायरिंग की गई थी। गोली न लगने पर हथौड़े से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा गया था। हालांकि पुलिस आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त औजार बरामद नहीं कर पाई थी।
डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज के मुताबिक, घटना के मुख्य आरोपी अयूब, उसके बेटे को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र डाला था। कोर्ट ने प्रार्थनापत्र स्वीकार करते हुए सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक पिता-पुत्र को जिला कारागार से रिमांड पर लेने के आदेश दिए थे। सुबह पिता-पुत्र को जेल से रिमांड पर लेकर घटनास्थल पर ले गया गया। आरोपियों की निशानदेही पर तमंचा व हथौड़ी को बरामद किया गया। आरोपियों ने घटना में अन्य दो लोगों के शामिल होने की जानकारी दी है। उन आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें