रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंशीगंज कस्बा स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर बुधवार को व्यापारियों की ओर से कोरोना योद्धा बनकर उभरे पुुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया। व्यापारियों ने सीओ सदर गोपीनाथ सोनी, भदोखर थानेदार राम आशीष उपाध्याय, मुंशीगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण द्विवेदी के अलावा सिपाही दिनेश सिंह, अनिल दीक्षित समेत अन्य पुलिस कर्मियों को माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री वीरेंद्र कुमार अग्रहरि की अगुवाई में पुलिस कर्मियों का सम्मान समारोह हुआ। सीओ ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी है। लोगों को चाहिए कि वह सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग जरूर करें। चौकी इंचार्ज ने कहा कि लॉकडाउन में गरीबों की मदद की गई। साथ ही कड़ाई से लॉकडाउन का पालन कराया गया। इसमें व्यापारियों का मिला सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर रमेश अग्रहरि, अमृतलाल वैश्य, अतुल अग्रहरि, रवींद्र साहू आदि मौजूद रहे।
पटरी दुकानदारों ने गुरु अर्जुन देव दिवस एवं व्यापारी प्रेरणा दिवस पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, क्षेत्राधिकारी सदर गोपीनाथ सोनी, कोतवाल अतुल सिंह, एसएसआई संजय सिंह, यातायात प्रभारी प्रशांत आदि का माल्यार्पण एवं अंग व स्त्र भेंटकर सम्मानित करने के साथ ही उन पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर भोला गुप्ता, मनोज गुप्ता, धर्मेंद्र, प्रमोद गुप्ता, पवन गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, अमन अग्रवाल, मोहित गुप्ता, अंशु चौरसिया, आशीष आदि मौजूद रहे।