फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत, भड़का आक्रोश

Sun, 28 Feb 2016 11:05 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में रविवार को रायबरेली-सलोन मार्ग पर तेज रफ्तार आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने परिवारीजनों की गैरमौजूदगी में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की इस मनमानी पर ग्रामीण भड़क उठे। सड़क पर ईंट-पत्थर रखकर आवागमन ठप कर दिया।

दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मौके की नजाकत को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर नोकझोंक और तकरार हुई।
विज्ञापन


करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर कर जाम हटवाया। बवाल के चलते अफरातफरी रही। सलोन क्षेत्र के सूची गांव का रहने वाला बैरीसाल (55) पत्नी शिवकला (50) को लेकर साइकिल से बटउवापुर गया था।

वहां से रविवार को लौट रहा था। रायबरेली-सलोन मार्ग पर सूची के पास सलोन की तरफ से आए आलू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दंपती की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने शिवकला को मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने परिवारीजनों को जानकारी दिए ही बिना ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस पर मृतका के घर और गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भड़के लोगों ने सड़क पर ईंट-पत्थर और वाहनों के टायर रख हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

इस दौरान पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। जाम से  सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। निजी वाहनों के साथ ही करीब आधा दर्जन रोडवेज बसें भी फंस गई।

मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग भूख और प्यास से परेशान रहें। रायबरेली से सलोन जा रहीं विधायक आशा किशोर का वाहन भी जाम में फंस गया।

पहले तो चालक ने हॉर्न बजाकर लोगों को हटाने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ न हटी तो विधायक ने वाहन से उतरकर आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन


इस पर विधायक आशा किशोर ने कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। करीब सवा घंटे की मानमनौव्वल के बाद ग्रामीण शांत हुए।

यातायात बहाल होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। कोतवाल वीके सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ कर भाग गया। वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें