शहर के अहियारायपुर में बृहस्पतिवार की रात रामलीला में नारदमोह का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : शहर के अहियारायपुर में बृहस्पतिवार की रात रामलीला में नारदमोह का मंचन करते कलाकार।
नसीराबाद। कस्बे के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में चौथे दिन श्रीराम वनगमन के प्रसंग का मंचन किया गया। प्रसंग में महाराज दशरथ की ओर से राम को 14 वर्ष का वनवास दिए जाने खबर सुनते ही अवध के लोग बिलख पड़े। मंच पर कलाकारों का भावुक अभिनय देख दर्शक रो पड़े। हर कोई मंथरा व कैकेयी को दोषी मान रहा था। राजा दशरथ की भूमिका में मंसाराम मौर्य, गुरु वशिष्ठ की सदाशिव मौर्य, कैकई की रानू श्रीवास्तव, कौशल्या की मनोज मौर्य, राम की मनोज सविता, लक्ष्मण की ललित सविता और सीता की भूमिका नीरज सोनी ने अदा की। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, मुकेश मिश्र, पप्पू रावत, उमाशंकर चौरसिया, सुरेश चौरसिया व आनंद आर्य मौजूद थे।
भगवान विष्णु ने चूर किया नारद का घमंड
रायबरेली। शहर के अहियाराय पुर में पुरुषोत्तम बाल रामलीला कमेटी की ओर से चल रही रामलीला में कलाकारों ने नारद मोह का मंचन किया। नारद की भूमिका रजत वर्मा, विष्णु की निन्नी तिवारी, कामदेव की अंश शुक्ल, भगवान शंकर की सलिल, राजा शील निधि की भूमिका पुत्ती सोनकर, इंद्र की भूमिका श्यामू सोनकर ने निभाई। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, प्राणेश श्रीवास्तव, करुणा शंकर श्रीवास्तव, पवन शुक्ल, ललित, आदित्य, राजेश मौर्य, अजय, श्याम तिवारी व ज्ञानेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
फुलवारी का हुआ मंचन
खीरों। कस्बे में चल रही आदर्श रामलीला में तीसरे दिन बृहस्पतिवार की रात फुलवारी लीला का मंचन किया गया। राम की भूमिका बच्चन लाल शुक्ल, लक्ष्मण का अभिनय मयंक द्विवेदी, सीता की भूमिका आदर्श प्रजापति, विश्वामित्र का रोल गंगाचरन निभाया। इस मौके पर रमेश गुप्ता, व सुरेंद्र सविता मौजूद रहे।