फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे लाइन में खड़े रहे बीमार बुजुर्ग को नहीं मिला रुपया, दम तोड़ा

Fri, 19 May 2017 12:47 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत - फोटो : getty images
विज्ञापन
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को इलाज के लिए पैसा निकालने आए एक बीमार बुजुर्ग को दो घंटे लाइन में लगाने के बाद भी पैसा नहीं मिल सका। जिस पर उसने बैंक परिसर के अंदर दम तोड़ दिया। इस पर लोग आक्रोशित हो गए। हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


सढ़िया गांव निवासी जमील अहमद उर्फ  जल्ले (65) पुत्र खलील अहमद बीमार चल रहा था। इलाज के लिए रुपया निकालने बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की इन्हौना शाखा में आया था। सुबह दस बजे से लाइन में लगने के बाद भी उसको पैसा नहीं मिल सका, जिससे परेशान होकर वह बैंक परिसर में ही गिर गया।

जब तक आस पास बैंक में खड़े लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसकी जान निकल चुकी थी। वृद्ध की मौत की सूचना पाते ही लोग भड़क गए और बैंक कर्मियों के विरोध में नारे लगाते हुए तैनात स्टाफ  को बदलने की मांग करने लगे। 
विज्ञापन


पुलिस ने समझाबुझा कर लोगों को शांत कराया। इस संबंध में इन्हौंना चौकी प्रभारी बृज भूषण पाठक का कहना है कि बैंक कर्मियों की लापरवाही के चलते यह घटना घटित हुई है। तहरीर मिलने पर बैंक कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, शाखा प्रबंधक ओएस श्रीवास्तव का कहना है कि कनेक्टिविटी न होने के चलते जमा व निकासी का कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। मृतक ने पैसे की आवश्यकता की बात कही थी। कनेक्टिविटी आने पर सबसे पहले पैसा देने की बात मैंने उससे कही थी, तब तक यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें