औषधि सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार को टीम के साथ ऊंचाहार, डलमऊ और जगतपुर क्षेत्रों के तीन मेडिकल स्टोरों में छापा मारा। तीन दवाओं के नमूने भी लिए गए। छापे के दौरान संचालकों की ओर से मनमानी पाई मिलने नोटिस दिए।
औषधि सुरक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने त्रिपाठी मेडिकल स्टोर घुरवारा में छापा मारा। यहां पर फार्मासिस्ट तो मौजूद मिला, लेकिन दवाओं का बैच नंबर सही नहीं पाया गया। इसके बाद अलावलपुर मधुवामऊ जगतपुर स्थित अनिल कुमार मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया।
अधिकारियों के मुताबिक यहां पर भी फार्मासिस्ट पाया गया, लेकिन दवाओं के रखरखाव में कमियां पाई गई। बिल वाउचर नहीं मिले। इसके बाद साक्षी मेडिकल स्टोर उसरैना ऊंचाहार में छापा मारा गया। औषधि सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि साक्षी मेडिकल स्टोर में भी खामियां पाई गई।
फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था। फ्रिज की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने बताया कि तीन मेडिकल स्टोर से एक-एक दवा का नमूना लिया गया है। नोटिस जारी किया गया है। बताया कि अभियान चलाकर दवाओं की बिक्री पर बरती जा रही मनमानी रोकने का कार्य किया जा रहा है।