फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफजी कॉलेज में 121 ने करायी काउंसलिंग

Sun, 17 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को फिरोज गांधी महाविद्यालय में बीएससी प्रथम में प्रवेश के लिए कांउसलिंग कराते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोज गांधी महाविद्यालय में प्रवेश के लिए शनिवार को दूसरे दिन भी काउंसलिंग हुई। इसमें बीकॉम, बीएससी मैथ, बीएससी बायो और एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान 121 ने अभिलेखों की जांच कराकर प्रवेश लिया।
विज्ञापन


कॉलेज में 14 जुलाई को बीएसी, बीकॉम और एमए की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग शुरू कर दी गई। दूसरे दिन शैक्षणिक अभिलेखों के साथ पहुंचे छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग कराने में खूब जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान बीएससी बायो में 31, बीएसी मैथ प्रथम वर्ष में 36 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग करायी।

वहीं बीकॉम में 54 छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग हुई। कई छात्र-छात्राओं को मायूस भी लौटना पड़ा। इसकी वजह काउंसलिंग में दस्तावेज पूरे नहीं होना बताया गया। प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय का कहना है कि 18 तारीख को तीसरी काउंसलिंग होनी है। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन


बीए में प्रवेश के लिए शनिवार को मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। इसमें सामान्य छात्र वर्ग में 76.2 फीसदी वालों को मौका दिया गया है। इसी तरह सामान्य महिला में 73.2, पिछड़ा वर्ग छात्र में 66.4, छात्रा में 61, एससी/एसटी छात्र में 60.4 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले को अवसर दिया गया है। बीए की सूची प्रकाशित होने केे बाद छात्र-छात्राओं में देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें