फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मेडिकल स्टोरों पर छापा, नोटिस

Sun, 17 Jul 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
medicine - फोटो : File
विज्ञापन
औषधि सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार को टीम के साथ ऊंचाहार, डलमऊ और जगतपुर क्षेत्रों के तीन मेडिकल स्टोरों में छापा मारा। तीन दवाओं के नमूने भी लिए गए। छापे के दौरान संचालकों की ओर से मनमानी पाई मिलने नोटिस दिए।
विज्ञापन


औषधि सुरक्षा अधिकारी  सुमित वर्मा ने त्रिपाठी मेडिकल स्टोर घुरवारा में छापा मारा। यहां पर फार्मासिस्ट तो मौजूद मिला, लेकिन दवाओं का बैच नंबर सही नहीं पाया गया। इसके बाद अलावलपुर मधुवामऊ जगतपुर स्थित अनिल कुमार मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया।

अधिकारियों के मुताबिक यहां पर भी फार्मासिस्ट पाया गया, लेकिन दवाओं के रखरखाव में कमियां पाई गई। बिल वाउचर नहीं मिले। इसके बाद साक्षी मेडिकल स्टोर उसरैना ऊंचाहार में छापा मारा गया। औषधि सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि साक्षी मेडिकल स्टोर में भी खामियां पाई गई।
विज्ञापन


फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था। फ्रिज की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने बताया कि तीन मेडिकल स्टोर से एक-एक दवा का नमूना लिया गया है। नोटिस जारी किया गया है। बताया कि अभियान चलाकर दवाओं की बिक्री पर बरती जा रही मनमानी रोकने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें