फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकली शोभायात्रा, हुई पुष्प वर्षा

विज्ञापन
प्रकाश पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल पंच प्यारे। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। श्री गुरु गोविंद सिंह महराज का 355वां प्रकाश पर्व शुक्रवार को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सिख समुदाय के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

महिलाओं-पुरुषों के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ तो शबद कीर्तन की गूंज के बीच पुष्प वर्षा भी की गई। रागी जत्थे ने करतब दिखाए।
गुरुद्वारा गुरुनानक नगर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा रेलवे स्टेशन रोड, मनसा देवी मंदिर, घंटाघर, गुरु तेग बहादुर मार्केट, रिफॉर्म क्लब, अस्पताल चौराहा, हाथी पार्क, सुपर मार्केट होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे आगे गजराज पर निशान साहिब और उसके बाद वारसी बैंड एवं गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल का जत्था साथ चल रहा था। महिलाएं, पुरुष एवं छोटे-छोटे बच्चे भी कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया। नगर को तोरण द्वार से सजाया गया।
नगर कीर्तन के समय तोप से पुष्प वर्षा की जा रही थी। शोभायात्रा में सुरेंद्र सिंह मोंगा, ज्ञानी जगरूप सिंह, त्रिलोचन सिंह नरूला, हरविंदर सिंह सलूजा, हरचरण सिंह मोंगा, त्रिलोचन सिंह मोंगा, गुरजीत सिंह तनेजा, गुरमीत सिंह मोंगा, बलजीत सिंह मोंगा, जोगेंद्र सिंह अरोड़ा, परमजीत सिंह गांधी, गुरुबख्श सिंह बग्गा, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
पंज प्यारों का किया गया माल्यार्पण, बांटा प्रसाद
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। पंज प्यारों का माल्यार्पण करने के साथ ही प्रसाद वितरण भी हुआ। सपा नेता डॉ. शशिकांत शर्मा ने पंज प्यारों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें