फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से रैन बसेरे पर गिरा खंभा

विज्ञापन
रायबरेली में रविवार की रात ऊंचाहार कस्बे में टूट स्ट्रीट लाइट का पोल व क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कस्बे के बस स्टेशन पर रविवार की रात अनियंत्रित ट्रक स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गया। इससे पोल टूटकर रैन बसेरे पर गिर गया। इससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। पोल टूटने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बस स्टेशन पर रात में उजाले के लिए एनटीपीसी की ओर से स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी। इसका रखरखाव नगर पंचायत के जिम्मे है। रात लगभग साढ़े 12 बजे रायबरेली की ओर से प्रयागराज जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर लाइट के खंभे से जा टकराया। इससे लाइट का पोल टूटकर रैन बसेरे पर गिर गया। रैन बसेरा और ट्रक की केबिन छतिग्रस्त हो गई।
आधी रात ट्रक के पोल से टकराने से आई आवाज सुनकर लोगों की नींद खुल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद ट्रक के चालक व खलासी भाग निकले। गनीमत रही कि आसपास के घरों को कोई छति नहीं पहुंची और सभी लोग बाल-बाल बच गए। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर लिखापढ़ी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें