फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घंटों बाद युवक की शिनाख्त होने के बाद घरवालों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

बेलाभेला गांव के पास सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर भदोखर थानेदार यशकांत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक नौचंदी एक्सप्रेस से कटा है। युवक की पहचान डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कटघर निवासी बाबू (40) पुत्र रामबहादुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें