फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। अरखा गांव के पास सड़क पार कर रहे कक्षा-तीन के छात्र को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे सीएचसी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पूरे भोला मुराई मजरे कुशुवापुर निवासी रामपूजन (10) प्राथमिक विद्यालय मधवापुर में कक्षा-तीन का छात्र था। वह अपनी मौसी के घर अरखा गांव आया था।
रविवार दोपहर घर के सामने सड़क पार करते समय कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
स्थानीय लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें