फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दबंगों ने ऑटो चालक समेत तीन लोगों को पीटा

Tue, 11 Nov 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नशे में धुत दबंगों ने ऑटो चालक समेत तीन लोगों को जमकर पीटा। इसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चालक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हंगामा किया। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया। साथी की तहरीर पर पुलिस ने 10 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आठ नवंबर की रात 9.45 बजे रिंकू सोनकर सवारी लेकर बहराना की तरफ जा रहे थे। उनके दो दोस्त चकधौरहरा निवासी इरफान अहमद और गढ़ निवासी सोनू भी थे। बहराना मोड़ के पास नशे में धुत दबंगों ने ऑटो रोक लिया। ऑटो रोकने का विरोध करने पर आरोपियों ने ऑटो चालक और उसके दोस्तों की जमकर धुनाई की। इसमें रिंकू को गंभीर चोटें आई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के तीन दिन बाद भी मामले में आरोपियों की धरपकड़ न होने से परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इरफान अहमद की तहरीर पर बहराना निवासी विक्की, सरवर, फरमान, आकाश और पांच-अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें