फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर बच्चे संग घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। दहेज की खातिर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर दिव्यांग बच्चे संग घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के असथोरायपुर मजरे रोखा गांव की रहने वाली सीमा की शादी कंचनावा गांव निवासी रोहित के साथ चार साल पहले हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसे आंखों से दिव्यांग एक बच्चा भी हुआ।
पति रोहित, सास शंकारा, ननद सीता व देवर मोहित दहेज में दो लाख रुपये, बाइक, सोने की अंगूूठी व सोने की चेन की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। दहेज न देने पर पीटकर बच्चे संग घर से निकाल दिया। थानेदार पवन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें