फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पति की हत्या कर पेड़ से लटकाया गया था शव

Mon, 09 Jun 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। मिश्रखेड़ा गांव के रहने वाले सुशील कुमार तिवारी (33) ने खुदकुशी की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुुआ है। पत्नी का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले छह लोगों ने पति की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया है। पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


पत्नी रोजी के मुताबिक पति सुशील का शव शुक्रवार सुबह घर के पास पेड़ से साड़ी के फंदे लटकता पाया गया था। उनके पति खेती करते थे। पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के छह लोगों से उनके पति की किसी बात को लेकर अनबन थी। उनके पति की हत्या की गई। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया है। सुशील पर ही घर चलाने की जिम्मेदारी थी।

उधर, भाई सुशील की मौत से बहन शैल शुक्ला समेत अन्य परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशील की मौत वजह हैंगिंग बताई गई है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें