फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मइया के जयकारे गूंजे

Mon, 25 Jan 2016 12:27 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णिमा पर रविवार को गंगा के घाटों पर गंगा मइया के जयकारों की गूंज रही। श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। डलमऊ, ऊंचाहार, गेगासों, रालपुर के गंगाघाटों पर लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन


स्नान के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना और पंडों को दान किया। जिले में गंगा घाटों पर सुबह से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गय।

इस दौरान कोई सवारी गाड़ी तो कोई निजी वाहन, साइकिल और मोटरसाइकिल से स्नान के लिए पहुंचा। तड़के से ही गंगा मइया के जयकारे गूंजने लगे।

डलमऊ के किलाघाट, सड़क घाट, रानी शिवालाघाट, पक्का घाट, पथवारीघाट, संकट मोचनघाट, शुक्ल घाट, महाबीरन घाट, बड़ा मठ घाट, तराई घाट आदि में भक्तों ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की।

इसमें सड़क घाट और रानी शिवाला घाट में नदी की गहराई अधिक होने के कारण स्नान करने वालों की संख्या कम रही। इसी तरह ऊंचाहार क्षेत्र में गोकना घाट, गोला घाट, बादशाह घाट, तीर का पुरवा घाट में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
विज्ञापन


सरेनी क्षेत्र के गेगासों में भी स्नान के लिए रायबरेली और फतेहपुर जिले से लोग पहुंचे। गंगा स्नान के बाद लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। वहीं पंडों को अनाज, धन, कपड़ा आदि का दान किया।

यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान मुराई बाग चौराहे पर जाम की स्थिति से भी लोगों को गुजरना पड़ा। सीओ सीपी दुबे ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मेला और स्नान स्थल पर तैनात किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें