शहर के इंदिरा नगर स्थित विश्वेसर इंटर कॉलेज में वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक रविवार को हुई। इसमें जिले के ढाई हजार शिक्षकों की लंबित मांगों को उठाया गया।
सभी ने माध्यमिक शिक्षामंत्री के खिलाफ भड़ास निकाली। 29 जनवरी को विधानसभा लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें ब्लॉक और जिला स्तरीय शिक्षकों को बुलाया गया।
कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की बात कहीं थी। लेकिन अभी तक उसे पूरा नहीं किया।
इसके विरोध में 4 सितंबर को विधानसभा धरना दिया गया। 7 सितंबर को प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को वार्ता के बुलाया। आश्वासन दिया कि जल्द ही मानदेय दिया जाएगा, लेकिन अभी तक उस पर विचार नहीं किया गया।
अरुण प्रताप सिंह चौहान, सुरेश नारायण मिश्रा, श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि 18 जनवरी को कैबिनेट की बैठक में माध्यमिक शिक्षामंत्री बलराम यादव ने वित्तविहीन शिक्षकों की फाइल नहीं प्रस्तुत की।
इससे उस पर अभी तक कोई विचार नहीं किया गया। सभी ने कहा कि इसके विरोध में 29 जनवरी को लखनऊ विधानसभा के सामने धरना दिया जाएगा। इसमें जिले सभी वित्तविहीन शिक्षक शामिल होंगे।