फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों की पहली पसंद मिट्टी के बने करवे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती है। रात में चांद दिखने के बाद पूरे विधिविधान से पूजा पाठ करतीं हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ में सबसे महत्वपूर्ण करवा होता है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी गुजरीं पर आज भी मिट्टी के करवा ही महिलाओं की पहली पसंद बने हैं। वैसे तो बाजार में चांदी तक के करवा मौजूद हैं।
करवाचौथ पर सुहागिन अपने पति के दीर्घायु एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। इसमें करवा का होना बेहद जरूरी है। करवा चौथ का एक ही दिन शेष है। हर कोई करवा को आकर्षक ढंग से सजाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

फूल के साथ ही आकर्षक कलाकृतियां प्रमुख होती हैं। वैसे तो आधुनिक दौर में चांदी के करवे भी बाजार में है। इन सबके बावजूद आज भी सबसे अधिक बिक्री मिट्टी के करवों की हो रही है।
मिट्टी के करवे 25 से लेकर 50 रुपये तक के हैं। शहर के सुपर मार्केट, सब्जी मंडी, डिग्री कॉलेज चौराहा, विशंभर मार्केट व कैपरगंज आदि स्थानों पर खरीददारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
चांदी के करवे की बढ़ी डिमांड
करवा चौथ को लेकर बाजार सज गया है। महिलाओं को लुभाने के लिए करवा से लेकर साड़ी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गई है। अमूमन महिलाएं मिट्टी के करवे खरीद रहीं हैं पर चांदी के करवा भी आकर्षण का केंद्र बने हैं। चांदी के करवे की कीमत चार हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक की है।
इसके अलावा अलग-अलग रेंज में साड़ियां भी महिलाओं को लुभा रही हैं। शाम होते ही बाजारों में चहल पहल बढ़ जाती है। करवा चौथ 24 अक्तूबर को है। अब कुछ ही दिन शेष बचे है। सराफा व्यवसायी प्रमोद वर्मा, अतुल अवस्थी, पुरुषोत्तम गुप्ता का कहना है कि चांदी के करवों की डिमांड भी बढ़ी है और लोग खरीदारी भी कर रहे हैं।
कुंदन कढ़ाई तो किसी को लुभा रही साउथ सिल्क साड़ी
करवा चौथ में अलग-अलग वैराइटी साड़ियां दुकानों पर उपलब्ध है। इसमें एक हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक की साड़ी है। कानपुर, दिल्ली, कोलकाता, वाराणसी आदि की साड़ियां सबसे अधिक पसंद आ रही हैं। साड़ी विक्रेता अनुपम सिंह व अनुज गुप्ता का कहना है कि कॉटन बेस, सिंथेटिक, साउथ सिल्क, पैचवर्क, जरी, मोती कढ़ाई, कुंदन कढ़ाई की साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें