फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रसोई गैस के लिए मारामारी जारी, सर्वर ने रुलाया

Tue, 31 Mar 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सोमवार को भी रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं को पसीना बहाना पड़ा। एजेंसियों में दिनभर सर्वर ने रुलाया। ऐसे में ई केवाईसी कराने के साथ ही बुकिंग कराने में समस्या हुई। एजेंसियों के बाहर लगी भीड़ में तमाम लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। एजेंसियों में काउंटर भले ही बढ़ा दिए गए, लेकिन सर्वर के कारण परेशानी कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

रसोई गैस के लिए सोमवार को भी एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर डीजल की समस्या भी सामने आई, जबकि शहरी पंपों पर सन्नाटा पसरा रहा। एजेंसियों में सुबह से ही लोग ई केवाईसी कराने के लिए पहुंचे, लेकिन बार-बार सर्वर के धोखा देने के कारण लाेगों को परेशानी हुई। बुकिंग कराने के बाद मोबाइल में मेसेज तक नहीं आया। इस कारण लोग एजेंसियों के बाहर परेशान नजर आए। कई जगह तो लोगों में कहासुनी तक हो गई।
जिला आपूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि सोमवार को जिले में कुल 8034 रसोई गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया है। वर्तमान में, जिले के भंडार में 13961 सिलिंडर उपलब्ध हैं। सोमवार को ही एजेंसियों में 6696 नए सिलिंडर पहुंचे हैं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक ग्राहक पहचान (ई केवाईसी) प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुकिंग कराने पर तुरंत गैस उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें