फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कानपुर रूट की पांच ट्रेनें डेढ़ महीने रहेंगी निरस्त

Tue, 31 Mar 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कानपुर में गंगा पुल की डाउन रेल लाइन पर सुधार कार्य के चलते करीब डेढ़ महीने तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। इस जिले से होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं पांच महत्वपूर्ण ट्रेनें दूसरे रास्तों से चलाए जाने के कारण नहीं आएंगी। यात्रियों को कानपुर रूट पर सफर करना है तो पहले ही ट्रेनों के बारे में पता कर लें, क्योंकि कानपुर रूट की तरफ सभी जिलों से जाने वाली ट्रेनों का संचालन बिगड़ा रहेगा।
विज्ञापन

जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उनमें कानपुर-रायबरेली पैसेंजर, रायबरेली-कानपुर पैसेंजर, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर और कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल है। इन ट्रेनों को 2 अप्रैल से 13 मई तक निरस्त किया गया है। यानी कि 42 दिन तक इन ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस एक अप्रैल से 12 मई तक बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी। इससे यह ट्रेन इस जिले के रघुराज सिंह, लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार स्टेशन नहीं आएगी।
आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस 4, 11, 18, 25 अप्रैल, 2, 9 मई को, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 अप्रैल, 1, 3, 5, 8, 10, 12 मई को, मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26, 28 अप्रैल, 3, 5, 10, 12 मई को और भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 अप्रैल, 1, 3, 5, 8, 10, 12 मई को दूसरे रास्तों से चलाई जाएगी। इसलिए ये ट्रेनें इस जिले के रायबरेली स्टेशन नहीं आएगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि कानपुर में पुल संख्या 110 (डाउन लाइन) पर स्टील ट्रफ हटाकर एच-बीम स्लीपर लगाना है। इसके लिए 2 अप्रैल से 13 मई (42 दिन) तक रोजाना सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आठ घंटे मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक रहेगा।
कानपुर रूट पर चलेगी सिर्फ प्रतापगढ़ इंटरसिटी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रतापगढ़ और कानपुर के बीच दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मानक नगर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव तीन महीने तक बढ़ा दिया गया है। यानी कि यह ट्रेन 2 जुलाई तक मानक नगर स्टेशन पर एक मिनट रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें