फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ठंड का सितम बढ़ा, सूरज के दीदार दुश्वार

Fri, 19 Dec 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले मेंं बृहस्पतिवार को कोहरे की धुंध छाने के साथ ही आसमान में बदली छाए रहने से ठंड का सितम बढ़ गया है। अधिकतम तापमान गिरने से लोग दिन में ठंड से परेशान रहे। बदली व धुंध के कारण सूरज का दीदार भी दुश्वार हो गया। धूप न खिलने से लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाने के साथ हीटर इत्यादि का सहारा लेने को विवश दिखे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह के समय कोहरे की धुंध छाई रही। इससे वाहन सड़कों पर रेंगते दिखे। करीब 10 बजे कोहरे की धुंध छंटने के बाद भी आसमान में बदली छाई रही। इस दौरान चलती हवा से लोग ठिठुरते दिखे। सर्दी से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर तापते दिखे। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज (इग्रुआ) के मौसम विभाग के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में पाला पड़ने की आशंका भी जताई गई है।पाला पड़ने से आलू की फसल को झुलसा रोग लगने की आशंका से किसान भी परेशान होने लगे हैं।
पालिका ने जलवाए 11 स्थानों पर अलाव
सर्दी बढऩे पर नगर पालिका की ओर से शहर के 11 स्थानों पर अलाव जलवाए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल, सुपर मार्केट, घंटाघर, बस स्टेशन, जेल रोड समेत 11 स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें