लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी एक बालक पर विद्यालय में साथ पढ़ने वाली छात्रा ने चॉक फेंक कर मार दी। चॉक मासूम के आंख में लगने से उसकी आंख चोटिल हो गई। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर विद्यालय के शिक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
गांव निवासी विनय पासी ने बताया कि उसका सात वर्षीय बेटा सिवान गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-तीन का छात्र है। 11 अक्तूबर को कक्षा में ब्लैक बोर्ड पर पढ़ा रही एक छात्रा ने उसके बेटे की आंख पर चॉक फेंक कर मार दी, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोटें आ गईं।
बताया कि डॉक्टरों को दिखाने पर उसे बताया गया बेटे की आंख पूरी तरह से खराब हो गई है। पीड़ित ने अध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।