फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा शोरूम के असिस्टेंट मैनेजर को पहले पीटा और फिर किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में डिग्री कॉलेज चौराहे के पास एक शोरूम के असिस्टेंट मैनेजर की न सिर्फ पिटाई की गई, बल्कि उसे अगवा कर लिया गया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने धमकाते हुए उनके साथ भी बदसुलूकी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदम दूरी पर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने कुछ देर बाद ही मैनेजर को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया।
सीसीटीवी में बदमाश मैनेजर की पिटाई करके उसे ले जाते हुुए कैद हो गए हैं। हालांकि पुुलिस की पूछताछ में मैनेजर ने अपहरण की बात से इंकार किया और कहा कि उसका पैसों का लेनदेन था।
विज्ञापन

मैनेजर की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ रामजीपुरम निवासी वीरेंद्र तिवारी शहर के डिग्री कॉलेज स्थित एक कपड़े के शोरूम में असिस्टेंट मैनेजरं है। शनिवार सुबह वह शोरूम की सीढ़ी पर खड़ा था। इसी दौरान कार सवार पांच-छह बदमाश पहुंचे और उसे सीढ़ी से घसीटते हुए नीचे ले आए। विरोध करने पर उसकी पिटाई की।
मैनेजर के साथ पिटाई का शोरूम के महिला व पुरुष स्टाफ ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ भी ज्यादती करते हुए हाथापाई की। इसके बाद बदमाश मैनेजर को लेकर कार में बैठाकर चले गए।
जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। सीओ सदर वंदना सिंह, कोतवाल राघवन कुमार सिंह की टीम तत्काल मैनेजर की खोजबीन में लग गई। कुछ देर में ही पुलिस ने मैनेजर को बरामद कर लिया और कोतवाली ले आई।
इधर, बदमाश गाड़ी पर सवार होकर भाग गए। पूछताछ में मैनेजर ने बताया कि उसका अपहरण नहीं किया गया था, बल्कि उसका कुछ साथियों के साथ पैसों को लेकर विवाद था।
इसी को लेकर वह साथियों के साथ चला गया था। इधर, सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश मैनेजर की किस तरह पिटाई करते हुए उसका अपहरण किया। मैनेजर को सकुशल बरामद होने पर पुुलिस ने राहत की सांस ली।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई : सीओ
सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि कपड़े के शोरूम के असिस्टेंट मैनेजर के अपहरण की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर कुछ देर बाद ही मैनेजर को सकुशल बरामद कर लिया गया।
हालांकि पूछताछ में मैनेजर ने अपहरण की बात से इंकार किया और इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी है। मैनेजर का उसके ही साथियों से ही पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। वैसे सीसीटीवी फुटेज में मैनेजर को ले जाते हुए कुछ लोग दिखे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में जरूर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें