जिले के कई व्यापारी संगठनों ने नोट बंदी पर होने वाले भारत बंद का समर्थन नहीं किया है। कहा कि यदि किसी ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा, जिला महामंत्री जावेद अहमद ने कहा कि भारत बंद का समर्थन नहीं किया जाएगा।
इसलिए सभी दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकानें खोलें। कहा कि राजनीतिक रोटी सेंक रहे दल व्यापारी विरोधी हैं। किसी ने बाजार बंदी के लिए अराजकता फैलाने का प्रयास किया तो उसका व्यापारी मुंहतोड़ जवाब देंगे।
वैश्य एकता कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत बंद को समर्थन नहीं दिया जाएगा। संरक्षक महादेव गुप्ता ने व्यापारी समाज से आह्वान किया कि वह निर्भिक होकर अपने प्रतिष्ठान खोले। अराजकता फैलाने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा।
जिला महामंत्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि भ्रष्टाचार की काली कमाई रखने वाले नोट बंदी से बौखलाकर देश में अराजकता फैलाने का कुप्रयास कर रहे हैं, बाजार को जबरन बंदी कराने का पुरजोर विरोध होगा।
इस मौैके पर महेश चौरसिया, सुभाष अग्रवाल, अविरल खुबेले, केदार शास्त्री, भौमेश कुमार, नीलम चौरसिया, नीलम गुप्ता, ममता जायसवाल, कमला यज्ञसैनी, घनश्याम कौशल मौजूद रहे।