फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी 8 को, 27 केंद्रों में शामिल होंगे 19876 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिए जिले में बनाए गए 27 परीक्षा केंद्रों में 8 जनवरी को दो पालियों में इम्तहान होगा। इस परीक्षा में 19876 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हर परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षकों के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। परीक्षा के मद्देनजर जिले को नौ सेक्टर में बांटा गया है, जहां सेक्टर मजिस्ट्रेटों भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज से संचालित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 22 दिसंबर को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई थी। अब 8 जनवरी को परीक्षा कराने की तिथि तय हुई है। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा 27 केंद्रों में होगी, जिसमें 13217 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से सायं 5 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा 14 केंद्रों में होगी, जिसमें 6659 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हर सेंटर में केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा निगरानी के लिए पर्यवेक्षक तैनात होंगे। हर पाली के लिए अलग-अलग स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बचत भवन में 6 को होगी बैठक
परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश से यूपी टीईटी के लिए नई तिथि 8 जनवरी घोषित हुई है। जिले में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, अभ्यर्थियों का आवंटन पहले हो चुका था। मजिस्ट्रेटों की तैनाती समेत सभी तैयारियां भी पहले से तय हैं। परीक्षा के संबंध में 6 जनवरी को बचत भवन में डीएम की अध्यक्षता में बैठक होनी है।
विज्ञापन

-डा. चंद्रशेखर मालवीय, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें