फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील की टीम ने 17 रन से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कस्बे में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पत्रकार एकादश और तहसील एकादश के बीच रोमांचक मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। तहसील एकादश ने 17 रनों से जीत दर्ज की। उपजिलाधिकारी सविता यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पत्रकार एकादश ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तहसील एकादश ने 107 रन बनाए। यह टीम निर्धारित 15 ओवर भी नहीं खेल सकी और 13वें ओवर में ही सभी खिलाड़ी आउट हो गए। जवाब में उतरी पत्रकार एकादश ने कांटे की टक्कर देने की कोशिश की लेकिन 14वें ओवर में 90 रन बनाकर टीम के सभी खिलाड़ी पैवेलियन लौट गए। प्रदीप को ‘मैन आफ द मैच’ चुना गया। विजेता टीम तहसील एकादश के कप्तान तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी और उप कप्तान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें