रायबरेली। डॉयल 112 पुलिस न सिर्फ सूचना पर पहुंचकर आम आदमी की मदद कर रही है बल्कि पशु-पक्षियों की जान बचाने का काम भी कर रही है। अच्छा कार्य करने पर गणतंत्र दिवस पर 112 के प्रभारी समेत 14 कर्मी सम्मानित किए जाएंगे।
एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि 12 महीने में जिले में 1279 काल सिर्फ पशु-पक्षियों को बचाने के लिए आई। सूचना पर पीआरवी में तैनात कर्मियों ने पशु-पक्षियों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। एसपी ने बताया कि अच्छा कार्य करने पर डॉयल 112 के प्रभारी राकेश सिंह के अलावा हेड ऑपरेटर संजय यादव, मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह, सूरज कुमार, शाहिद खां, आरक्षी ओंकारनाथ, अशोक यादव, सुधाकर सिंह यादव, दीपक कुमार, रावेंद्र कुमार, होमगार्ड वीरेंद्र सिंह राठौर, रूद्रपाल सिंह, कुलवंत कुमार व शोभनाथ को सम्मानित किया जाएगा। (संवाद)