फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रशासन वसूलेगा पूर्व प्रधान से 5.43 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिवगढ़ ब्लॉक के बैंती गांव की पूर्व प्रधान बिटाना से तहसील प्रशासन 5.43 लाख रुपये की वसूली करेगा। परिषदीय स्कूलों में एमडीएम के राशन को डकारने के मामले में वसूली के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब तक धनराशि जमा नहीं की। मामले में डीएम ने तहसील प्रशासन को डकारे गए राशन की धनराशि की वसूली के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2014-15 में शिवगढ़ ब्लॉक के बैंती स्थित परिषदीय स्कूल में एमडीएम के लिए मिले राशन को प्रधान ने डकार लिया था। शिकायत होने के बाद मामले की जांच कराई गई तो 5.43 लाख रुपये का राशन डकारने का मामला पकड़ में आया था। प्रधान को संबंधित धनराशि को जमा करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन धनराशि जमा नही की गई।
मामले में डीएम ने लालगंज तहसील को संबंधित धनराशि पूर्व प्रधान बिटाना से वसूल कराने के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान ने एमडीएम का राशन डकारा था, लेकिन आदेश के बाद भी पूर्व प्रधान ने धनराशि जमा नहीं की थी। मामले में तहसील से वसूली कराने के लिए रिकवरी नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें