फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षात्कार में आए 230 पीआरडी जवान, परेड कराई

विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को मिनी स्टेडियम बछरावां में साक्षात्कार के दौरान परेड करते पीआरडी जवान। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से पीआरडी जवानों को ब्लॉक कमांडर, हवलदार मेजर, कंपनी क्वार्टर मास्टर, प्लाटून कमांडर, सेक्शन लीडर व सहायक सेक्शन लीडर आदि पदों पर तैनाती के लिए गुरुवार को मिनी स्टेडियम बछरावां में साक्षात्कार हुआ।
विज्ञापन

साक्षात्कार में 18 ब्लॉकों के 230 पीआरडी जवान शामिल हुए। साक्षात्कार में उप निदेशक रविकांत, जिला युवा कल्याण अधिकारी लखीमपुर खीरी प्रबोध कुमार एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी रायबरेली एमएल रमन, आशुतोष उपाध्याय ने एक-एक करके अभ्यर्थियों की अपने सामने परेड कराई। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार के बाद आवेदनपत्रों को मुख्यालय भेज दिया गया है। जल्द ही संबंधित पदों पर नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें