फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गंगेहरा गुलालगंज गांव में संदिग्ध हालात में किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पिता ने पड़ोस के एक युवक व उसकी मां पर बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी राम अधार की बेटी नीलम (13) रविवार की रात खाना खाने के बाद छत पर बने टीन शेड के कमरे में सोई थी। सुबह जब घर के लोग उठे तो उसका शव टीन शेड में लगी बल्ली में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। पिता ने पुलिस को बेटी की हत्या किए जाने की तहरीर दी है।
पिता का आरोप है कि पड़ोसी युवक के छेड़छाड़ करने से बेटी परेशान थी। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना। बीती रात युवक व उसकी मां छत के रास्ते घर में कूदकर बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें