फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजौरा के पंकज प्रसून को मिलेगा अट्टहास युवा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के सहजौरा निवासी व्यंग्यकार पंकज प्रसून को वर्ष 2019 का अट्टहास युवा सम्मान मिलेगा। कोरोना की वजह से अट्टहास सम्मान की घोषणा नहीं हो सकी थी, जिसका निर्णय अब लिया गया है। दिल्ली में 2 जनवरी को होने वाले समारोह में प्रसून को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

अट्टहास सम्मान हास्य व्यंग्य के क्षेत्र का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित सम्मान है। प्रसून का जन्म सहजौरा गांव में हुआ था। वह इस समय लखनऊ में रह रहे हैं। गद्य और पद्य दोनों विधाओं में लिखते हैं। प्रतिष्ठित मंचों से काव्यपाठ किया है। उनकी व्यंग्य कहानियों की किताब ‘द लंपटगंज’ काफी चर्चित है। दो बार उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से सम्मनित हो चुके हैं। भाषा सम्मान भी मिल चुका है। अब तक सात किताबें लिख चुके प्रसून को अटट्हास युवा सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा से जिले के साहित्यकारों में खुशी है। यह सम्मान माध्यम साहित्यिक संस्थान लखनऊ की ओर से प्रदान किया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें