फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, विरोध में पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात नित्यक्रिया के लिए गई किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई की।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी के चचेरे भाई का गुरुवार को तिलक समारोह था। रात साढ़े दस बजे 17 वर्षीय किशोरी नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर गई थी, जहां गांव के अमरेंद्र ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। किशोरी ने घर पहुंचकर आप बीती बताई। इसके बाद किशोरी की मां ने थाने में तहरीर दी, जबकि युवक ने अपने आपको निर्दोष बताते हुए इसे फंसाने की साजिश बताया है। एसओ आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें