फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो कर बैठा नादानी, फोन कर बोला मां मैंने जहर पी लिया, दुनिया छोड़कर जा रहा हूं... अब है गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। ...मां मैंने जहर पी लिया है। ...दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। डांट से क्षुब्ध एक युवक ने रविवार को कुछ इसी तरह मां से फोन करके कीटनाशक पी लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सलोन के रसूलपुर बसारत अली का पुरवा निवासी मिट्ठू उर्फ कल्लू उर्फ रवि और उसकी मां सीता देवी के बीच सुबह नौ बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
इसके बाद युवक ने घर के पास एक बाग में जाकर कीटनाशक पी लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपनी मां को फोन करके बोला मां मैंने जहर पी लिया है।
मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। इसके बाद युवक ने फोन काट दिया। घबराई उसकी मां ने गांव के लोगों को बात बताई। ग्रामीण बाग में पहुंचे तो वह बेसुध हालत में पड़ा था।
आननफानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि युवक ने कीटनाशक पी लिया था। मामला जानकारी में आया है, लेकिन घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें