फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित हत्याकांड का मुख्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में हुए रोहित गांधी हत्याकांड के मुख्य आरोपी जसप्रीत ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। खास बात ये रही कि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। वहीं अन्य दो आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

फिरोज गांधी नगर निवासी रोहित गांधी की इसी अगस्त माह में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुुलिस ने मृतक के चाचा कल्याण सिंह गांधी की तहरीर पर गुरुनानक नगर निवासी जसप्रीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, गुलशन और महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अदमापुर गांव निवासी राजन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने राजन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
बाकी आरोपी फरार चल रहे थे। घटना का मुख्य आरोपी जसप्रीत पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कहा जा रहा है कि पुलिस की नाकामी की वजह से जसप्रीत कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मिल एरिया थानेदार राकेश सिंह का कहना है कि उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं हो पाई थी कि जसप्रीत ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें