फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दवाओं के नमूने सील, लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। औषधि निरीक्षक अजय कुमार संतोषी ने मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित तपस्या मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। तीन दवाएं संदिग्ध मिली। इस पर दवाओं के नमूने सील करके उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं के क्रय-विक्रय का बिल नहीं दिखा पाया। जांच में फार्मासिस्ट भी नहीं पाया गया। कैश मेमो भी नियमित रूप से नहीं काट रहा था।
उन्होंने बताया कि तीन दवाएं संदिग्ध मिली, जिनको सील करके उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। खामियां पाए जाने पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित के लिए सहायक आयुक्त औषधि लखनऊ मंडल को संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें