फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को बेहोश कर रेलवे स्टेशन के पास फेंका

Thu, 24 Nov 2016 12:16 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
crime demo - फोटो : demo
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव से एक छात्र को अगवा कर लिया गया। बाद में उसे बेहोश कर  रेलवे स्टेशन के पास फेंक दिया। परिवारीजनों की खोजबीन में छात्र स्टेशन पर मिला। पिता का आरोप है कि बेटे के गले पर रस्सी के निशान और पैर पर चोट पर है। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना भदोखर थाने में दी है। 
विज्ञापन


सैदनपुर गांव निवासी सुशील सिंह शहर में प्राइवेट नौकरी करता है। उसका बेटा अभिषेक सिंह गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। पिता सुशील के मुताबिक बुधवार रात में बेटा कमरे में सो रहा था। देर रात बेटा नित्यक्रिया के लिए कमरे से बाहर निकला था।

सुबह बेटा चारपाई पर नहीं मिला। इस पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान उसका बेटा  रेलवे स्टेशन पर मिला। छात्र अभिषेक का कहना है कि उसके घर के बाहर दो लोग खड़े थे और उन्होंने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उसे कुछ नहीं पता।
विज्ञापन


उसे होश आया तो वह रेलवे स्टेशन पर था। पिता सुशील का आरोप है कि उसके बेटे का अपहरण करके उसे जान से मारने की कोशिश की गई है। घटना की जानकारी थाने में दे दी है। थानेदार विमल सिंह का कहना है कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें