फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे छात्र को कार ने रौंदा

Tue, 03 Jan 2017 11:10 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अरखा गांव के पास सड़क पार कर रहे एक छात्र को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब छात्र पिता की पान की दुकान से घर जाने के लिए रोड पार कर रहा था।
विज्ञापन


हादसे के बाद परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। अरखा गांव निवासी राजेश चौरसिया की रोड किनारे पान की दुकान है। बेटा अमन (13) भी दुकान गया था। मंगलवार देर शाम दुकान से घर जा रहा था(

तभी इलाहाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


परिवारीजन व ग्रामीण अमन को लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार परशुराम तिवारी का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें