ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अरखा गांव के पास सड़क पार कर रहे एक छात्र को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब छात्र पिता की पान की दुकान से घर जाने के लिए रोड पार कर रहा था।
हादसे के बाद परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। अरखा गांव निवासी राजेश चौरसिया की रोड किनारे पान की दुकान है। बेटा अमन (13) भी दुकान गया था। मंगलवार देर शाम दुकान से घर जा रहा था(
तभी इलाहाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई।
परिवारीजन व ग्रामीण अमन को लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार परशुराम तिवारी का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।