फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, विवि घेराव की चेतावनी

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं एफजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। छत्रपति शाहूजी महराज विवि के बीए तृतीय वर्ष में ज्यादातर परीक्षार्थियों को अनुत्तीर्ण किए जाने और त्रुटिपूर्ण परीक्षाफल आने के बाद मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने परीक्षाफल में सुधार कराने की मांग की। ऐसा न करने पर विवि के घेराव की चेतावनी दी। छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया है।
कलेक्ट्रेट पहुंचे शुभम साहू, रौनक कुमार, तुषार वर्मा, सौम्या सिंह, सरिता शुक्ला, विभा, शिवांशु, रमेश कुमार, वर्षा यादव, शिवानी, श्वेता वर्मा, सीमा यादव, राधिका यादव, खुशबू, सरोज, साधना, कामरान, वैशाली गुप्ता, सुनीता आदि ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले बीए तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के लगभग 400 छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है या फिर उनके रिजल्ट में काफी त्रुटियां हैं। सभी का कहना था कि बीए तृतीय वर्ष के घोषित किए गए रिजल्ट में काफी त्रुटि है। इन विसंगतियों के चलते उनका रिजल्ट खराब आया है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने बताया कि पर्यावरणीय अध्ययन की परीक्षा को लेकर काफी विद्यार्थियों को बीए तृतीय वर्ष में फेल कर दिया गया है, जबकि विद्यार्थियों ने बीए प्रथम या द्वितीय वर्ष में पर्यावरणीय अध्ययन की परीक्षा दे रखी थी। परीक्षाफल में अपेक्षा के अनुरूप नंबर नहीं मिले हैं। प्रैक्टिकल के नंबर में भी विसंगतियां हैं। छात्र-छात्राओं ने डीएम को ज्ञापन देकर परीक्षाफल सुधरवाने की मांग की। ऐसा न करने पर विवि के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें