फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

विज्ञापन
पिटाई से घायल छात्र। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हटवा में कक्षा तीन के छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

वीडियो में बच्चे की पीठ पर डंडे से पिटाई के निशान दिख रहे हैं। पिटाई स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा करने की बात बताई जा रही है। प्रधानाध्यापक ने भी शरारत पर गुस्से में मार देने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के हटवा गांव निवासी गुरुदेव शरण का बेटा गांव के ही प्राइमरी पाठशाला में कक्षा तीन का छात्र है। मंगलवार को वह स्कूल गया था। आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार मौर्य ने उसकी डंडे से जमकर पिटाई की है।
विज्ञापन

बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो में बच्चे की पीठ पर डंडे के कई निशान बने हैं और उसकी पीठ लाल पड़ गई। बच्चा वीडियो में स्कूल के प्रधानाध्यापक पर डंडे से मारने की बात कह रहा है।
प्रधानाध्यापक संदीप कुमार ने बताया कि बच्चा समझाने के बावजूद बार-बार शरारत कर रहा था, जिससे गुस्से में आकर पिटाई कर दी। उधर, बीईओ अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। कोतवाल विनोद सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें