फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कोचिंग जा रही छात्रा की डंपर से कुचलकर मौत, परिजनों ने कानपुर रोड पर किया हंगामा

विज्ञापन
छात्रा की फाइल फोटो। - फोटो : छात्रा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड पर बृहस्पतिवार शाम को कोचिंग जा रही 15 वर्षीय छात्रा पायल त्रिवेदी तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। हादसा धनाभाद गांव के निकट रुद्र रिसोर्ट के पास हुआ। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने एक घंटे तक सड़क पर हंगामा किया। मौके पर गई पुलिस ने किसी तरह सभी को शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पायल त्रिवेदी (16) पुत्री सेन त्रिवेदी निवासी सातनपुर अपनी सहेली रुकैया बानो पुत्री शकील के साथ अलग-अलग साइकिलों पर कोचिंग जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पायल की साइकिल में डंपर की जोरदार टक्कर लग गई। इससे वह डंपर के पहियों के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं रुकैया बानो सड़क किनारे गिरने से बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर घटना स्थल से करीब चार किलोमीटर दूर गंगा एक्सप्रेसवे के पास उसे पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान डंपर सड़क किनारे कई जगहों पर टिन शेड भी गिराता चला गया और खड्ड में पलट गया। ग्रामीणों ने चालक और परिचालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उधर घटना के बाद सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लग गई। आरोपी चालक पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर हंगामा होता रहा। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने परिजनों को किसी तरह समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चालक व परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कक्षा नौ की छात्रा थी पायल
पायल सतनेश्वर पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसकी मौत से गांव में मातम पसर गया। मां रानी, भाई शिवम और नानी आशा का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि बचपन में ही पायल के पिता की भी एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें