फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नई नदी में डूबा छात्र, हत्या का आरोप

Tue, 23 Sep 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। सुदौली गांव में सोमवार को भंवरेश्वर मंदिर में दर्शन करने आया किशोर सई नदी में साथियों के साथ स्नान करते समय डूब गया। उसकी मौत हो गई। पिता ने साथियों पर पानी में डुबोकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


लखनऊ जिले के थाना गोमती नगर क्षेत्र के बेहटा मजरे नूरपुर निवासी सूरज रावत (15) पुत्र अल्लू रावत गोसाईगंज के रामपाल द्विवेदी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। सोमवार सुबह वह गांव के ही मुरारी व पड़ोसी गांव सराहीमऊ निवासी शुभम के साथ ग्राम सुदौली स्थित भंवरेश्वर मंदिर दर्शन करने आया था।

दर्शन से पहले तीनों सई नदी में स्नान करने लगे। सूरज रावत पानी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने सूरज का शव बरामद किया। पुलिस के पहुंचने से पहले छात्र के दोनों साथी चले गए। पिता ने बेटे के साथियों पर पानी में डुबोकर मार डालने का आरोप लगाया। छात्र की मौत से बहन सुभी व निधि का रो-रोकर हाल बेहाल है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें